Responsive Ad Slot

Latest

latest

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल चला रहा लेवल क्रॉसिंग जागरूकता अभियान

मंगलवार, 7 जून 2022

/ by Vipin Shukla Mama
सड़क उपयोगकर्ता कृपया ध्यान दें, आप की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है
भोपाल। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष  भी भारतीय रेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस दिनांक 09.06.2022 को मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में समपार फाटकों से होकर गुजरने वाले आम लोगों, सड़क वाहन चालकों को जागरूक करने के लिये भोपाल मंडल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर रोड यूजर्स को सुरक्षित ढंग से समपार फाटको को पार करने के बारे में जागरूकता लायी जा रही है। इसके साथ ही संरक्षा टीम द्वारा मंडल में समपार फ़ाटकों पर जाकर सावधानी सम्बन्धी जानकारी युक्त पम्फलेट बांटकर तथा पोस्टर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से भी समपार फाटक पार करने संबंधी नियमों की जानकारी दी जा रही है। ज्ञात हो कि भारतीय रेल पर  01 अप्रैल 2021की स्थिति के अनुसार कुल 20395 समपार फाटक हैं, जिनमें से 19532 अर्थात 95.8 प्रतिशत मानव सहित तथा 863 अर्थात 4.2 प्रतिशत मानव रहित हैं। अधिकतर परिणामी  रेल दुर्घटनाएं रोड यूजर्स की गलती से होती हैं। इसलिये रेल प्रशासन द्वारा इन दुर्धटनाओं को नियंत्रित करने के लिए संरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। रेल संरक्षा और रोड यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यस्ततम समपार के पास आवश्यकतानुसार रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज बनाकर समपार फाटकों को समाप्त किया जा रहा है। मण्डल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय नें आम जनता, सामाजिक एवं गैर सरकारी संगठनों से अपील है कि वह सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर समपार फाटक पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में अपना योगदान दें।


  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129