
धमाका सेल्यूट: सदैव मदद को तत्पर रियल हीरो सोनू सूद ने अब असम बाढ़ पीड़ितों को भेजा राशन
मुंबई। अगर आप ट्विटर पर हैं और फिल्मी हीरो सोनू सूद को फॉलो करते हैं तो जानते ही होंगे कि देश भर में सोनू जरूरतमंदों की मदद करते हैं।उनके लाखों चाहने वालों की संख्या बढ़कर करोड़ तक जा पहुंची हैं क्योंकि ये कोई फिल्मी नहीं बल्कि रियल हीरो बनकर उभरे हैं। आपको यह भी याद होगा की किस तरह सोनू ने korona के दौरान मुंबई में फसे बिहार, यूपी सहित दीगर जगह के लोगों को उनके घरों तक अपने वाहन और खर्चे से भिजवाया था। यही पल था जब सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्रीज के कोरे नामी हीरोज को काफी पीछे छोड़ते हुए लोगों के दिल में जगह बनाबैठे। अब रियल हीरो सोनू फिर एक बार चर्चा में हैं क्योंकिउन्होंने अब असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों तक राशन भिजवाया है। उनकी टीम ने झटपट पेकिट तैयार किए और उन्हें असम के पीड़ितों तक अपनी टीम के माध्यम से भिजवाया हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें