दिल्ली। अग्निपथ योजना में अग्निवीर जब सेना से रिटायर होंगे तो उन्हे दीगर नोकरियों में लिया जाएगा। ये राह आसानी से हासिल की जा सके इसके लिए आज गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए खास एलान किया हैं। इसके तहत रक्षा मंत्रालय अपने मंत्रालय में होने वाली भर्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देगा। रक्षा मंत्रालय के इंडियन कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविलियन पोस्ट के साथ डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में की नियुक्तियों में आरक्षण दिया जायेगा। तो वहीं गृह मंत्रालय ने आज अग्निवीरों को CAPFs (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10% आरक्षण देने का फैसला किया है। इन्हें आयु सीमा में भी 3 से 5 साल की राहत दी जाएगी।
सिविल एविएशन, खेल, हाउसिंग और पेट्रोलियम मंत्रालय में भी अग्निवीरों को नौकरियों में रियायत देने की पहल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें