*बामौरकलां में रिटायर्ड सूबेदार बृजमोहन इस बार फिर लड़ते जिला पंचायत का चुनाव
*हत्या के पांच आरोपियों में से पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। बामौरकलां थाना पुलिस ने कारगिल में शामिल रहे रिटायर सूबेदार के अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। रिटायर्ड सूबेदार ब्रजमोहन को दफीना खोदने की बात कहकर बुलाया फिर रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पत्थर से बांधकर उन्हें पानी में फेंक दिया था। हत्या के बाद आरोपियों ने सूबेदार के घर आकर चोरी की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं। एक आरोपी का फौजी के घर आना जाना रहता था। बता दें की रिटायर सूबेदार ब्रजमोहन शर्मा (55) 1 जून से अचानक लापता थे, 5 जून को कुएं से लाश बरामद की गई थी। तौलिया से दोनों पैर और सीने से रस्सी के साथ पत्थर बंधा मिला था। ब्रजमोहन शर्मा की हत्या कर उन्हें कुएं में डुबोया गया। पुलिस ने पहले ही दिन अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे। आरोपी रामवीर यादव ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन ब्रजमोहन शर्मा को कॉल लगाकर कहा कि खेत पर गढ़ा धन निकाल रहे हैं, आप आ जाओ। तब बाइक से ब्रजमोहन खेत पर पहुंचे तो रामवीर रावत ने अपने साथी केपी यादव, तेजपाल यादव व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें दबोच लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर दोनों पैर तौलिया से बांधकर रस्सी के साथ सीने से बड़ा पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। 1 जून को हत्या करके कुएं में फेंकी लाश फूलने और गल जाने से 5 जून को उतराने लगी। पुलिस मौके पर गई तब मृतक की शिनाख्त ब्रजमोहन शर्मा के रूप में हुई थी।
भटकाने के लिए खेत पर की हत्या
हत्या के तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें रामवीर यादव, केपी यादव, तेजपाल यादव शामिल हैं। इन्होंने बताया की रिटायर्ड सूबेदार की भैया साहब यादव के खेत पर हत्या की थी। क्योंकि भैया साहब और ब्रजमोहन के बीच विवाद था। हत्या करके आरोपी ब्रजमोहन के घर पहुंचे और यहां से सोने का हार, चांदी जेवर, बाइक व अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कदवाया के पास डैम से बाइक बरामद कर ली है। चोरी गया अन्य सामान भी जब्त कर लिया है। बता दें की इस हत्या को लेकर रिटायर फौजी काफी रोष में थे। उन्होंने एसपी को कल ही ज्ञापन भेंट किया था। इंडियन वेटरंस ऑर्गनाईजेशन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें