यह दिवस इस विषय पर फोकस करता है कि बेहतर हेल्थ के लिए सुरक्षित फूड कितना आवश्यक है: रवि गोयल सामाजिक कार्यकर्त्ता
शिवपुरी। हेल्दी भोजन लाइफस्टाइल के लिए है बेहद जरूरी। कहा जाता है जैसा अन्न वैसा मन। यानी जैसा हम खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। इसी कारण यह जरूरी है कि हेल्दी खाना खाया जाए जिससे हमारा मन और हमारा शरीर दोनों ही स्वस्थ रहें। इसी कड़ी में भोजन से संबंधित जोखिमों का पता लगाने, उन्हें रोकने और मानव स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जून 7 को पूरा विश्व वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाता है इसी तारतम्य में शक्ति शाली महिला संगठन एवम ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन ने संयुक्त रुप से मिलकर बाण गंगा परिसर में खुला संवाद आयोजित किया जिसमे प्रोग्राम संयोजक रवि गोयल ने बताया की यह दिन हमारे रोजमर्रा की जिंदगी से कैसे जुड़ा है और हमें किस तरह से प्रभावित करता है। हर साल यह दिन अनहेल्दी फूड से जुड़े स्वास्थ्य खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता लाना भी है। उचित स्वास्थ्य, इकोनॉमिक प्रोस्पेरिटी और एग्रीकल्चर में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए फूड सिक्योरिटी जरूरी है।हर खास दिन को मनाने के लिए एक थीम चुना जाता है। इसी कारण वर्ल्ड फूड सिक्योरिटी के लिए भी हर साल एक थीम का चुनाव किया जाता है और इस साल यानी 2022 का थीम है कि बेहतर हेल्थ के लिए सुरक्षित फूड कितना आवश्यक है।वर्ल्ड फूड सिक्योरिटी को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली द्वारा 20 दिसंबर, 2018 को सेफ फूड के फायदों का जश्न मनाने के लिए चिह्नित किया गया था। यूनाइटेड नेशन्स के डब्ल्यूएचओ और फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन संयुक्त रूप से इस दिन के पालन की सुविधा प्रदान करते हैं। संवाद में साहब सिंह धाकड़ ने कहा की यूनाइटेड नेशन्स के अनुसार हर साल 600 मिलियन लोग भोजन से होने बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। हेल्दी भोजन न खाने से जो बीमारियां होती हैं उनका सबसे ज्यादा असर समाज के सबसे कमजोर लोगों और हाशिए के वर्गों, खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को प्रभावित करती हैं। ये बीमारियां दूषित भोजन और पानी में मौजूद पैरासाइट, वायरस और बैक्टीरिया के कारण होती हैं जो अक्सर आंखों को दिखाई नहीं देती हैं। प्रमोद गोयल ने कहा की फूड सिक्योरिटी इसलिए भी जरूरी है कि ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भोजन हर स्टेज पर हेल्दी हो। प्रोग्राम में संस्था की पूरी टीम ने संवाद में भाग लिया एवम अपने विचारों रखे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें