शिवपुरी, 7 जून 2022। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही. शारदा सॉल्वेंट फीडर, 11 के.व्ही.इंडस्ट्रियल एरिया बडौदी फीडर, 33 के.व्ही.पडोरा/खरई फीडर, 33 केवी घसारई फीडर पर 8 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। घसारई फीडर के टूरिस्ट विलेज एवम घसारई प्लांट 8 से 1 बजे तक बंद रहेंगे। इधर 33 के.व्ही. शारदा सॉल्वेंट फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक 33 के.व्ही. शारदा सोलबेन्ट से जुड़े समस्त उच्चदाव तथा एच.टी.उपभोक्ता क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही.इंडस्ट्रियल एरिया बडौदी फीडर एवं 33 के.व्ही.पडोरा/खरई फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया बडौदी से संबंधित क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही.खरई/कार्या सव स्टेशन से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें