शिवपुरी। थीम रोड के पौधों को सहेजने, संवारने की अपील मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया ने नगर की सामाजिक संस्थाओं से बीते रोज की हैं। इसके फलस्वरूप लोग आगे आने लगे हैं। रेडक्रॉस ने सबसे पहले कदम बढ़ाया, समीर गांधी ने कहा हम माधव चौक से झांसी तिराहे तक पौधे गोद लेंगे। इसी कड़ी में आज युवा उद्यमी आंचल सक्सेना (एमपी 33 कैफे और विन्सेंट कैफे के मालिक) आगे आई। आंचल ने बताया कि महाराज साहब के आहवान पर हम भी थीम रोड का कुछ हिस्सा गोद लेंगे। जहां भी श्रीमंत का आदेश होगा हम तैयार हैं। आंचल ने कहा कि सुंदर और स्वच्छ शिवपुरी के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। अब समय है इसे और व्यवस्थित रूप से गति प्रदान करने का। पर्यावरण के दृष्टिगत थीम रोड पर पौधरोपण किया गया है। आइए, इन्हें सहेजने, संवारने और पल्लवित करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अंत में महाराज साहब का धन्यवाद करते हुए आंचल ने कहा कि, महाराज साहब को शिवपुरी में थीम रोड की सौगात देने के लिए विशेष धन्यवाद। बता दें की आज आंचल ने कमलागंज से लेकर कठमई तक टैंकर से खुद अपने हाथों से पानी भी पौधों में डाला।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें