शिवपुरी। जिले के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने आज जिले में तीन साल पूरे कर लिए हैं। सफलता का पर्याय बन चुके एसपी चंदेल को लोग बेहतरीन इंसान, सुपर हीरो, संवेदनशील और न जाने क्या क्या नाम से पुकारते हैं। ये सब उन्हें उनकी संजीदगी, काबलियत से हासिल हुआ हैं। जिले में उन्हें कोरोना के दोनों चेप्टर का सामना करना पड़ा। पहली दफा जब कोरोना ने दस्तक दी तो उन्होंने कलेक्टर अनुग्रह पी के साथ मिलकर जिले को उबारा। दूसरी बार कलेक्टर अक्षय सिंह और मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे, मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर जंग लड़ी और इस दौर तक वे जनता के दिलों में जगह बना चुके थे। चेहरे पर हर पल मुस्कान और इसी के दम पर किसी भी मुश्किल से उन्होंने पार पाई या कहिए सफलता की इबारत लिखी। इसी दौरान उन्होंने जिले को कुछ ठोस सौगातें भी दी। पुलिस क्वार्टर की हालिया उपलब्धि को जोड़कर नगर को पुलिस पेट्रोल पंप दिया जिसका लाभ जनता ले रही हैं। आपको कई लोग मिल जाएंगे जो कहते हैंकी बिना चोरी के पेट्रोल लेना हो तो पुलिस के पंप पर जाइए। इसके अलावा पुलिस कामिनीटी हॉल, पुलिस अस्पताल जिसमें डॉक्टर, स्टाफ, दवाई के इंतजाम, जिम, खेल के लिए मैदान, नगर के लिए सीसीटीवी कैमरे जेसी कई उपलब्धियों को राजेश चंदेल के कार्यकाल से जोड़कर देखा जायेगा। पिक्चर अभी बाकी हैं।
कलेक्टर ने काटा जिगरी दोस्त के साथ केक
ये भी किसी उपलब्धि से कम नहीं की हमको एक नहीं बल्कि दो मिलनसार, दक्ष कामयाब होनहार अधिकारी मिले हैं। कलेक्टर अक्षय सिंह, एसपी राजेश आज गुड फ्रेंड हैं। आज जब एसपी राजेश ने कार्यकाल का तीसरा शतक मारा तो केक दोनों दोस्तो ने मिलकर काटा। धमाका संपादक विपिन शुक्ला की तरफ से आपको बहुत बहुत बधाई। इसी तरह कई और साल बेमिसाल शिवपुरी में आप सेवारत रहिए। यही शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें