Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका चुनाव: मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने कहा, शिवपुरी के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, आप सभी नगर के वार्ड 1 से 39 तक भाजपा को जिताइए

रविवार, 10 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे इसलिए आप सभी नगर के 1 से लेकर 39  वार्डों में भाजपा को जिताएं। प्रदेश की कद्दावर मंत्री और शिवपुरी के विकास के लिए कृत संकल्पित मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का तूफानी दौरा जारी है। आज 11 जुलाई की शाम को 5 बजे प्रचार थम जाएगा उसके पहले उन्होंने नगर की सरकार बनाने के लिए सघन दौरे जारी रखे।
सोमवार को वार्ड 9 में ऋतु डिंपल जैन, वार्ड 36 में प्रतिक शर्मा के लिए जनता को संबोधित किया। 
आज भी उन्होंने सुबह से लेकर देर रात तक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई स्थानों पर जनसंपर्क किया और सभाओं को संबोधित किया। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 1 नौकरीकला बछोरा में उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। यहां से मंशापूर्ण परिवार के अमरदीप शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि मंशापूर्ण दरबार से जुड़े अमरदीप शर्मा वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा के प्रत्याशी हैं, इनके पिता ओमप्रकाश शर्मा सदैव जनता के लिए उपलब्ध रहते थे और पार्टी का भी लगातार सहयोग करते थे।
श्रीमंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए वार्ड 1 से लेकर 39 तक सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाना है। आप लोग याद रखिए कि देश में पीएम मोदी की सरकार है तो प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह की सरकार है, विधायक भाजपा का है, जब ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है तो जरूरी हो जाता है कि नगर की सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की चुनी जाए जिससे शिवपुरी का पूरी तरह विकास किए जा सके।
यह बात ठीक नहीं है कि प्रदेश में और देश में सरकार किसी की ओर प्रत्याशी दूसरी पार्टी का चुन लिया जाए इससे विकास की रफ्तार थम जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने जो कुछ किया वह अपने दम पर किया लेकिन अब उन्हें सहयोग की जरूरत है और इसके लिए भाजपा की विजय का अभियान वार्ड क्रमांक 1 से शुरू करना होगा और 39 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना होगा तभी मुझे लगेगा की आप सब भाजपा के साथ हैं। उन्होंने लोगों से दोनों हाथ ऊपर कराए और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरदीप शर्मा को विजय प्रदान करने की शपथ भी लोगों को दिलवाई। यहां महिला और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था सभी ने एक स्वर में नारे बुलंद किए कि भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएंगे।
मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि नगर में कई विकास कार्य होना बाकी हैं। जिस सड़क से होकर आई हूं वह बदहाल पड़ी हुई है। ऐसे ही तमाम विकास कार्यों को अभी करना है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों को चुनकर नपा में भेजना जरूरी है। इस मौके पर लोगों ने मंत्री श्रीमंत राजे सिंधिया का स्वागत किया। महाराज सिंधिया जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमंत सिंधिया के साथ भाजपा नेत्री पूर्व पार्षद नीलू विपिन शुक्ला, संजय गौतम, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी आदि मौजूद थे।
 शिवपुरी में वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया एवं देवतुल्य मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। यह वार्ड 10 अध्यक्ष पद को टारगेट कर चुनाव लड़ रहीं बबीता अन्नी शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए भी खास है।जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिये भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। आज शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश के समर्थन में मीटिंग कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129