शिवपुरी। जिले की कुछ नगरपालिका और नगर परिषदों में कल मतदान होगा। आप आसानी से मतदान कर सकें इसलिए आपको छुट्टी दी गई हैं। जिले में शिवपुरी नगर पालिका, बैराड़, कोलारस, करैरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी नगर परिषद में 13 को मतदान होना हैं।
राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881(1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन द्वारा 13 जुलाई 2022 मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित किया गया है। साथ ही सामान्य अवकाश का भी दिन होगा। जिले के उन सभी क्षेत्रों में जहां कल मतदान होना हैं, उसके अंतर्गत आने वाले सभी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में काम करने वाले प्रत्येक कामगार को मतदान करने हेतु 13 जुलाई को संवैतनिक अवकाश की सुविधा दी गई है।
यह पढ़िए सरकार का आदेश
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल-462004.1/20
# अधिसूचना ::
भोपाल, दिनांक 23 जून, 2022 क्रमांक: एफ 3-2 /2022/1/4 : राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 हेतु मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संलग्न परिशिष्ट- एक एवं परिशिष्ट-दो के अनुसार मतदान दो चरणों में दिनांक 06/07/2022 (बुधवार) एवं दिनांक 13/07/2022 (बुधवार) को जिले के सम्बंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित करता है।
2 / उक्त दिनांक को केवल सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिये परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 ( 1881 का कमांक 26 ) की धारा 25 के अन्तर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित करता है।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार
( मेहताब सिंह) उप सचिव

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें