शिवपुरी। जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय ने रविवार 10 जुलाई से पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ कर दिया हैं, जो 15 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। जानकी सेना संगठन द्वारा 10 जुलाई से मानसून 2022 के पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ मां जानकी उपवन पर किया गया जहां सैंकड़ों सदस्यों ने उपस्थित होकर वृहद स्तर पर नवीन पौधे रोपे और उन्हें संजीता रखने का संकल्प लिया। जानकी उपवन पर रविवार सुबह संगठन के नव नियुक्त वार्ड प्रमुखों और सह प्रमुखों द्वारा पौधे लगाए गए शाम के समय महिला सदस्य बहनों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। संगठन के महा अभियान से समस्त इकाइयों में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है।
संगठन संकल्प को निभाएं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें