Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका चुनाव: वार्ड 3 की भाजपा प्रत्याशी दीप्ति भानु दुबे ने जनसंपर्क कर निकाली रैली, हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस सहित निर्दलीय की रेली भी निकली

रविवार, 10 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के वार्ड 3 में रविवार को कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया और रैली निकाली।  भाजपा प्रत्याशी दीप्ति भानु दुबे ने जनसंपर्क कर जोरदार रैली निकाली। जलमंदिर के समीप भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली नगर के कमलागंज इलाके पहुंची जहां मिराकल ब्यूटी सैलून, रेजर स्ट्रीट और राठौर प्लाजा पर रमेश बल्लू राठौर ने भाजपा प्रत्याशी दीप्ति भानु दुबे का पुष्पहार से स्वागत किया और आइस्क्रीम वितरित कर
आतिशबाजी छोड़ी। ब्रजेश अग्रवाल ने तिलक किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद नीलू शुक्ला, भूपेंद्र भोला गोयल, अतुल प्रधान, आलोक अस्थाना वकील, रिंकू भार्गव, डब्बू शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक शिवहरे, ओमप्रकाश शर्मा, महेश कन्हौआ, भवानी शंकर शर्मा, रामगोपाल शर्मा, ऋषि शर्मा, दीपक शर्मा, आशुतोष शर्मा, टिन्नी अरोरा, राकेश राठोर, रमन अग्रवाल, जितेंद्र समाधियां वकील, सुनील माथुर, राजेंद्र शर्मा कुटिया, मनोज शर्मा, लालू शर्मा आदि मोजूद थे। स्वागत का यह सिलसिला लगातार जारी रहा जबकि तिलक लगाकर विजय का आशीर्वाद हर कदम पर दिया जाता रहा। कमलागंज पुल जाटव बस्ती में जोरदार स्वागत कर आतिशबाजी छोड़ी गई। संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। पूर्व पार्षद नीलू शुक्ला ने कहा की भाजपा प्रत्याशी दीप्ति भानु दुबे अध्यक्ष की दौड़ में आगे हैं, इस तरह हम वार्ड तीन के सभी लोग मिलकर उनके पक्ष में मतदान करेंगे तो हमको पार्षद और अध्यक्ष एक वोट से ही मिल सकते हैं। देश के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और हमारी विधायक मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया हैं, जिनके हाथों को हम मजबूती देकर विकास की पहले से बह रही धारा को और तेजी से बहा सकते हैं।  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, सोनू बिरथरे, गगन खटीक, बृज दुबे आदि मोजूद रहे। भाजपा की रेली का जोरदार स्वागत किया गया। अंत में रेली न्यू ब्लॉक जल मंदिर होते हुए कार्यालय पहुंची।
कांग्रेस ने निकाली रैली
इधर कांग्रेस प्रत्याशी विद्यारानी शिवप्रताप कुशवाह ने भी रैली निकाली और कांग्रेस के लिए वोट मांगे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी महिमा अवस्थी ने भी रैली निकाली।
वोट के लिए शासकीय सेवकों से अपील
वार्ड 3 के सभी सम्माननीय शासकीय कर्मचारी मतदाता जिनकी 13 जुलाई को चुनाव ड्यूटी है। सभी 11 जुलाई को स्थानीय रिटर्निंग आफिस (तहसील कार्यालय ) में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अपने ड्यूटी आदेश और बीएलओ पर्ची अथवा अन्य आईडी प्रूफ के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129