Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: दिल्‍ली से जबलपुर जा रहे स्‍पाइसजेट विमान में 5,000 फीट की ऊंचाई पर अटकीं सांसें, देखिए वीडियो

शनिवार, 2 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। दिल्‍ली से जबलपुर जा रहे स्‍पाइसजेट विमान से अचानक धुआं निकला और 5,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की सांसे अटकने लगीं। विमान शनिवार की सुबह जब 5,000 फीट की ऊंचाई पर था तभी विमान के क्रू ने देखा कि केबिन से धुआं निकल रहा है। फ्लाइट के भीतर  लिए गए वीडियो में दिख रहा है कि अंदर भी धुआं फैल गया था।
यात्रियों में घबराहट फैल गई और कुछ को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनिट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुआं भर गया। धुआं भरते ही यात्रियों का दम घुटने लगा। एसी बंद हो जाने से यात्री परेशान हो गए। इसमें 60-70 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बता दें कि फ्लाइट में जब धुआं भरा तब वह ऊंचाई की तरफ जा रही थी। धुआं दिखने के बाद यात्री घबरा गए उनमें चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 
स्‍पाइसजेट के प्रवक्‍ता के अनुसार, विमान को सकुशल दिल्‍ली एयरपोर्ट वापस लाया गया। प्रवक्‍ता ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। विमान में आग किसी वजह से लगी थी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इस संबंध में विस्‍तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। इस फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आने का समय सुबह 8:30 बजे का है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को 10:00 बजे तक दूसरी फ्लाइट से जबलपुर भेजने का आश्वासन दिया गया। दूसरी फ्लाइट ने 10:30 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए टेकऑफ किया। इधर 13 दिन पहले यानी 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान में अचानक धुआं भरने लगा था, जिसके बाद उसकी भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। हालाकि लैंडिंग के समय विमान की 18 नंबर सीट पर बैठी एक युवती शिब्बु सुमन ने मीडिया से कहा था कि टेकऑफ के वक्त ही इंजन से अजीब सी आवाज आ रही थी। यह नॉर्मल साउंड से अलग थी। उसने बताया कि 18 से 22 नंबर सीट के पास ही विमान के विंग्स थे। वहीं से बहुत तेज आवाज आ रही थी। सुमन ने यह दावा भी किया कि विमान से पक्षी नहीं टकराया था, बल्कि यह मेंटेनेंस की प्रॉब्लम थी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129