Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका चुनाव: वार्ड 8 में चतुष्कोणीय मुकाबला भाजपा के प्रदीप और कांग्रेस के मुकेश को निर्दलीय साहब सिंह सहित भारत से मिल रही कड़ी टक्कर

रविवार, 3 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के वार्ड 8 में भी पार्षद पद का चुनाव जोरों पर दिखाई दे रहा हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप शर्मा तो कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश दीक्षित हैं। इन दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबले को दोनों दलों से टिकिट न मिलने के बाद मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी साहब सिंह कुशवाह और भारत गौतम ने चतुष्कोणीय बना दिया हैं। प्रदीप शर्मा केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास हैं।  प्रदीप की पत्नी चुनाव लड़कर पार्षद रही हैं, तो वहीं नपा के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर ने कांग्रेस का टिकिट मुकेश दीक्षित को व्यक्तिगत रुचि के चलते दिलवाया है। इधर साहब सिंह को भी टिकिट की आस थी जबकि भारत गोतम ने भी टिकिट की मांग की थी जब नहीं मिला तो वे निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। कुलमिलाकर भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के ही समीकरण साहब सिंह और भारत से बनते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।  इस वार्ड में ये प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से प्रदीप शर्मा, कांग्रेस से मुकेश दीक्षित, आप से राजा दीक्षित, साहब सिंह निर्दलीय, भारत गौतम, राहुल ओझा, अनिल कुशवाह, पंकज शर्मा।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129