Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: ADM नीतू माथुर को शिवपुरी ज्वाइन की इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी ने बधाई

सोमवार, 18 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी म प्र के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा  , जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार शर्मा, तहसील शिवपुरी के उपाध्यक्ष धर्मेन्दृ सिंह राजावत, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन त्रिलोकी नाथ भट, वेटरन योगेन्द्र कुमार शर्मा ने अपर कलेक्टर ADM नीतू माथुर जी से  मुलाकात की। एडीएम शिवपुरी बनने पर बधाई दी। 
इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी म प्र के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने संगठन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये कहा कि संगठन राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारो ,वीर नारियों,  विधवाओ, और बच्चों के लिए कार्य करता है। प्रशासनिक समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन से सहयोग लेता है, जनसख्या नियन्त्रण के लिए मोटीवेट करता है, पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए व्रृक्षारोपण,  प्राक्रतिक आपदा के समय प्रशासन के साथ मिलकर जनता की सेवा करना, युवाओं को सेना में भर्ती हेतु प्रोत्साहित करना आदि है।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129