Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: शिवपुरी आते ही मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया पहुंची अपनों के बीच, कहा, प्रदेश के साथ चुनिए शहर विकास के लिए भाजपा की सरकार, भाजपा का साथ देकर हमारे हाथों को मजबूती प्रदान करें

शनिवार, 9 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। विकास पुंज केबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया शनिवार को शिवपुरी आ गईं हैं। आने के साथ ही अपनों के बीच पहुंचीं श्रीमंत का जन जन ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचीं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर विकास के लिए भाजपा का साथ दें और हमारे हाथों को मजबूती प्रदान करें। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो नगर में भी भाजपा की सरकार बनाने में हम सब का साथ दें आप का एकमत बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की शिवपुरी में विकास के नजरिए से बहुत कुछ करना बाकी हैं इसके लिए अच्छी सोच वाली टीम की जरूरत होती है जो भाजपा और सीएम शिवराज सिंह के साथ हमारी विचारधारा को पहचान कर साथ चले इसलिए भाजपा को मजबूती प्रदान करें। 
भाजपा है तो विकास है, विश्वास है
आज शिवपुरी में वार्ड क्रमांक 28 से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद राठौर  और वार्ड क्रमांक 27 से भाजपा
प्रत्याशी अनीता अजय भार्गव  के समर्थन में प्रचार किया।
  श्रीमंत ने कहा क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129