शिवपुरी, 07 जुलाई 2022। जिले में 10 जुलाई को ईद और 13 को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। सभी शांति एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाए। अभी आचार संहिता भी लागू है इसलिए आचार संहिता का भी पालन किया जाए।कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आज बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से यह बात कही। त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एडीएम उमेश शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी, विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्था पर ध्यान दें। साथ ही समिति के सदस्य गण एवं मीडिया के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया जाए जिससे शांतिपूर्ण एवं सद्भावना से त्योहार मनाया जाए। अभी आचार संहिता लागू है इसका भी ध्यान रखा जाये। खासकर त्योहार को किसी भी हाल में राजनीति से जोड़ने का प्रयास न किया जाए। ये रहे बैठक में मोजूद
जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों के साथ देहात टीआई विकास यादव, फिजिकल टीआई कृपाल राठौड़, कोतवाली से एसआई रामेश्वर शर्मा सहित शहरकाजी वली उद्दीन सिद्धकी, मंशापूर्ण दरबार से पंडित अरुण शर्मा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से रविंदर बतरा, हरजीत सिंह हीरा, विहिप के जिला मंत्री विनोद पुरी, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव, खलील खान, पत्रकार अनुपम शुक्ला, विपिन शुक्ला, संजीव बांझल, फरमान अली, वासित अली, इरशाद पठान, PRO प्रियंका शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक तिवारी, साबिर बाउजी आदि मोजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें