Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका चुनाव: जिसकी प्रदेश और नगर में हो सरकार, काम कराने में होती है आसानी: वार्डों के तूफानी दौरे पर निकलीं मंत्री श्रीमंत ने जन जन से कहा

रविवार, 10 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में नगर की सरकार के लिए 39 नगीने चुनने के लिए लड़ाई अंतिम पड़ाव पर आ पहुंची है। 11 की शाम को प्रचार थम जाएगा। आज रविवार है इसलिए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। जबकि भाजपा की कद्दावर, मिलनसार, विकास परख मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए तूफानी दौरा जारी रखा हुआ हैं। अटल इरादे वाली अम्मा महाराज की बेटी श्रीमंत सिंधिया ने आज सुबह से नगर के अनेक वार्डों में जनता को संबोधित किया। कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो आपके सुख दुख में साथ रहे। वार्ड विकास के लिए कटिबद्ध रहे। यह भी ध्यान रखना चाहिए की हम पांच साल के लिए अपना पार्षद चुनते हैं। अगर प्रदेश में सरकार हो और वार्ड में उसी पार्टी का पार्षद हो तो जाहिर सी बात हैं की विकास कार्यों में मदद मिलती है। भाजपा पार्टी और सीएम शिवराज सिंह के साथ जिले के लिए हम सब मिलकर काम करते हैं। आपके अमूल्य मत से नगर में सरकार भाजपा की बनेगी तो अनेक काम जो अभी पूरे होना हैं उन्हें हम पूरा करा सकेंगे। याद रखिए जब भाजपा देश में व प्रदेश में है तो हम क्यों न अपनी शिवपुरी में भी भाजपा की सरकार बनायें और शिवपुरी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। जब शिवपुरी में भाजपा की नगर सरकार बनेगी तो शिवपुरी में पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगी।
वार्ड के दौरे के दौरान श्रीमंत का आतिशी स्वागत किया गया। आतिशबाजी छोड़ी गई। इन वार्ड में पहुंची श्रीमंत
नगर के वार्ड 18 से रीना कुलदीप शर्मा के समर्थन में श्रीमंत ने संबोधित किया। जबकि वार्ड 15 से सरोज अरुण पंडित, वार्ड 22 से मोनिका विनोद राठौर में जनता से भाजपा के लिए मतदान करने एवम प्रचंड जीत दिलाने का अनुरोध किया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129