Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका साहित्य कॉर्नर: डॉ खरे बने म. प्र.लेखक संघ के अध्यक्ष, डॉ महेंद्र अग्रवाल को मिला सचिवीय दायित्व

सोमवार, 11 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
म.प्र.लेखक संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित
शिवपुरी। म. प्र. लेखक संघ शिवपुरी की आवश्यक बैठक विगत दिवस श्री दिनेश वशिष्ठ के वशिष्ठ कालोनी स्थित निवास पर संपन्न हुई। वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद भार्गव ने अध्यक्षता की। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविन्द अनुज सहित मप्र लेखक संघ शिवपुरी के आजीवन सदस्य और वार्षिक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। उपस्थित सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से डॉ लखन लाल खरे जी को अध्यक्ष, श्री गोविन्द अनुज जी एवं डॉ मुकेश अनुरागी को उपाध्यक्ष, डॉ महेंद्र अग्रवाल जी को सचिव एवं श्री राजकुमार चौहान भारतीय जी को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष श्री दिनेश वशिष्ठ जी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्व श्री विजय भार्गव, अरविंद कुमार जैन, राकेश कुमार सिंह, डॉ एचपी जैन, प्रमोद भार्गव, डॉ संजय शाक्य, प्रकाश चन्द्र सेठ, राधामोहन समाधिया को शामिल किया गया। संस्था की गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए सभी आजीवन सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के  रूप में रखा गया है। सभी उपस्थित साहित्य सर्जकों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को साहित्यिक कार्यक्रम/काव्य गोष्ठी/जयंती/परिचर्चा करने हेतु अनिवार्यतः बैठक करने का भी निर्णय लिया। म.प्र.लेखक संघ शिवपुरी शहर में साहित्य सृजन अनुष्ठान में सतत् क्रियाशील रहकर जनचेतना अभियान को गति प्रदान करेगा। अंत में कोषाध्यक्ष श्री दिनेश वशिष्ठ जी ने सभी साहित्यकारों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए स्वल्पाहार कराया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129