Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: द ग्रेट #सिंधिया के गढ़ में पांच दशक' बाद 'ग्वालियर' का 'कमल' 'कांग्रेस' के 'हाथ', 'इंदौर में पुष्यमित्र ने खिलाया लखटकिया कमल', सिंगरोली में आप की इंट्री

रविवार, 17 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर/इंदौर। द ग्रेट सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में करीब पांच दशक बाद कमल कांग्रेस के हाथ आ गया है। तेजी से जीत की तरफ कदम बढ़ा रही महापौर की कांग्रेस से प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा के मुकाबले 27,985 वोटों से आगे चल रही हैं। शोभा सिकरवार की जीत लगभग तय हो गई है। शोभा सिकरवार को 2,32,359 और भाजपा की सुमन शर्मा को 2,04,374 वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की रुचि गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 45, 417 वोट मिले हैं। बता दें की टिकिट वंटन में सिंधिया की बजाए मंत्री तोमर को तब्बजो मिली थी। बाद में भाजपा एक रंग में दिखाई दी, लेकिन किस पंखुड़ी की वजह से कमल नहीं खिला यह भाजपा के लिए शोध का विषय है। 
इधर इंदौर में पुष्यमित्र ने खिलाया लखटकिया कमल
इंदौर में भाजपा की बड़ी जीत के सिरमौर बनकर उभरे पुष्यमित्र ने रिकॉर्ड 1.20 लाख से कमल खिलाया है। 
सिंगरोली में आप की इंट्री
दिल्ली के दिलवालों की पसंद आप ने एमपी में भी आज जोरदार इंट्री की हैं। सिंगरोली में झाड़ू चली और हाथ से लेकर कमल तक उसके सामने नहीं टिक सके। सिंगरौली से निकाय चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी ने जोरदार इंट्री करते हुए आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129