Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा पहुंचे बागेश्वर धाम

शनिवार, 9 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दतिया। प्रदेश के कद्दावर गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा आज दतिया में सबसे पहले मां पीतांबरा के दर्शन उपरांत जनता से मिले। बाद में छतरपुर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में जाते समय पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले उन्होंने डॉक्टर मिश्र का आत्मीय स्वागत किया। डॉक्टर मिश्र ने कहा की मान-सम्मान से मन अभिभूत है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 
बागेश्वर धाम पहुंचे
डॉक्टर मिश्र आज छतरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बागेश्वर धाम सरकार के दरबार पहुंचे। यहां भगवान बागेश्वर बालाजी का दर्शन लाभ लिया। साथ ही इस अवसर पर बागेश्वर धाम के महंत पूज्य श्री धीरेंद्र शास्त्री महाराज जी का सपरिवार आशीर्वाद भी प्राप्त किया।  महंतश्री को दतिया में 1 से 7 अगस्त तक होने जा रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129