Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका नगरीय चुनाव परिणाम: बदरवास में 14 भाजपा, 1 निर्दलीय, खनियाधाना में भाजपा 8, कांग्रेस 6, निर्दलीय 1 स्थान पर विजई हुई। भोपाल में भाजपा, ग्वालियर में कांग्रेस आगे, श्रीमंत के बड़ोद में भाजपा जीती

रविवार, 17 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। शिवपुरी जिले के पहले चरण के मतदान में बदरवास में भाजपा 14 निर्दलीय 1 जबकि खनियाधाना में भाजपा 8, कांग्रेस 6, निर्दलीय 1 स्थान पर विजई हुई। बदरवास नगर परिषद के परिणाम
वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती सीमा गर्ग भाजपा
वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती प्रयाग वाई परिहार भाजपा
वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती प्रमिला नरेंद्र यादव निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 6 से सोनू जाट भाजपा
वार्ड क्रमांक 7 से गोपाल सुमन भाजपा
वार्ड क्रमांक 8 से परमाल सिंह परिहार भाजपा
वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती प्रमिला राजू ग्वाल निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती मनीता नरेंद्र सिंह ग्वाल निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 11 से भूपेंद्र सिंह यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 12 से सुमित यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती नीलम परमाल सिंह परिहारनिर्दलीय
वार्ड क्रमांक 14 से श्रीमती रानी चतुर्वेदी मोनू चतुर्वेदी भाजपा
वार्ड क्रमांक15 से कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी निर्दलीय
-
खनियाधाना में ये रहा परिणाम

इधर प्रदेश में 6 जुलाई को प्रदेश की 11 नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए मतदान हुआ था। आज मतों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 5138 वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि मंत्री श्रीमंत के प्रभार इलाके के बड़ौद में भाजपा जीती हैं। छिंदवाड़ा में भाजपा के धुर्वे आगे हैं। इंदौर में भाजपा के पुष्यमित्र आगे हैं। भोपाल में दो राउंड  में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय आगे चल रही हैं। उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार आगे रहे, लेकिन दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने बढ़त बना ली। सागर में भी भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी आगे हैं।
बुरहानपुर में कांग्रेस की शहनाज इस्माइल अंसारी आगे हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल 182 वोट से आगे हैं। छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी धुर्वे तो सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार दूसरे राउंड में भी बढ़त बनाए हुए हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 6 हजार से ज्यादा वोट की लीड लिए हुए हैं। श्रीमंत ने कहा
मेरे प्रभार जिला आगर मालवा के नगर परिषद बड़ोद में पूर्ण बहुमत से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों, अभूतपूर्व समर्थन व प्यार देने वाले देवतुल्य मतदाताओं और भाजपा के साथियों व समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से बधाई।
@YRS









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129