आइए आपको बताते हैं धमाका की नजर में मतदान के कुछ खास पलों के बारे में
आमजन को अपना नेता चुनने का अधिकार वोट के जरिए हासिल हैं। हम किस तरह का नेता चाहते हैं, वह योग्य हैं या नहीं इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग या कहिए भारत का लोकतंत्र का उत्सव चुनाव हमे ये मौका देता है। हमारी इस बात को जो बेहतर समझते हैं वे किसी बहाने की बजाए वोट डालना अपना फर्ज, अधिकार समझते हैं। आज भी कुछ जागरूक मतदाताओं को धमाका के केमरे ने कैद किया। अलग अंदाज, अलग परिस्थिति लेकिन मकसद मतदान करना था। हम इन सभी के जज्बे को सलाम करते हैं।
इन्होंने पहलीबार डाला वोट
-
-
आइए देखिए किसने जरा हट के किया मतदान
केस-1
गर्भावस्था का नवा महीना, रिंकी ने डाला वोट, पूछा तो बोली संस्कार का सवाल हैं ये
नगर के ख्यातिनाम सेनेट्री व्यवसाई राजेश सिंघल के बेटे प्रतीक सिंघल जल्द ही एक बच्चे के पिता बनेंगे। उनकी पत्नि रिंकी सिंघल आज गर्भावस्था के नवे महीने में अपनी सासू मां मीना सिंघल के साथ मतदान करने गईं। वार्ड क्रमांक 5 के सदर बाजार स्कूल शिवपुरी में उन्होंने मतदान किया। जब उनसे धमाका ने बात की तो कहा कि बच्चों में संस्कार मां के पेट से ही आना शुरू हो जाते हैं। आजकल लोग मतदान में अरुचि दर्शाते हैं यह बात ठीक नहीं, अगर हम अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करेंगे तो देश केसे चलेगा। हम अच्छे और बुरे का फर्क केसे करके अपना सुयोग्य प्रतिनिधि चुनेंगे। बस इसी भावना को ध्यान में रखकर हम मतदान करने आए हैं। धमाका इस बात को लेकर उनका शुक्रिया अदा करता हैं।
-
केस - 2
सेनि जगन आए इंदौर से ऑपरेशन हुआ तब भी पत्नी के साथ गए मतदान करने
नगर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी सेवा निवृत्त RI जगन धाकड़ इन दिनों एक निजी कंपनी में अपनी सेवाएं इंदौर में दे रहे हैं। मतदान के लिए वे शिवपुरी आए और खास बात इतनी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी रामकुमारी जिनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ हैं और वे काला चस्मा लगा रही हैं, दोनों पति पत्नी लाल कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे और खुश नजर आए।
-
केस 3
शतरंज खिलाड़ी दिव्यांग पवन ने किया मतदान
वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी पवन वशिष्ठ ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य है की मतदान अवश्य करें।
-
केस - 4
व्यवसाई अमित ने सपत्नीक किया मतदान
नगर के टाइल्स किंग अमित गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ वोटिंग की। संदेश भी दिया मतदान कीजिए। वे पिछले तीन दिन से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे।
-
केस 5
दोस्ती के रंग आए नजर, दोस्त के साथ किया मतदान
स्थानीय निकाय चुनाव में रीतेश जैन रोमी ने अपने मित्र संजीव जैन अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी और मनीष शुक्ला के साथ मतदान किया।
-
केस - 6
मां, बेटे के साथ मतदान किया सेंगर ने
बुजुर्गों की परवाह करने वाले इंसानों की हर जगह तारीफ होती हैं। आज भी दो नजारे केमरे में कैद हुए। उदाहरण कुछ और भी होंगे, इस बात से इंकार नहीं लेकिन धमाका की नजर में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी नरेंद्र सेंगर आए जो आज अपनी बुजुर्ग मां और बेटे के साथ मतदान करने गए।
-
केस -7
इधर शिक्षक रविंद्र दिवेदी भी अपने बुजुर्ग पिता और पत्नी के साथ वोट डालने गए। रविंद्र अपने पिता जी से अत्याधिक स्नेह करते हैं।
-
केस -8
विहिप के जिला मंत्री विनोद पुरी ने भी परिवार के साथ मतदान कियाबोले, लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हुए हमारे शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 11 में मतदान कर अपने नैतिक नागरिक कर्तव्य का पालन किया।
-
केस 9
नगर में महिला शक्ति भी मतदान में पीछे नहीं रही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन की धर्मपत्नी ममता जैन ने अपनी साथी महिलाओं के साथ वोट डाला और मतदान के लिए प्रेरित भी किया।
-
केस -10

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें