Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: मप्र वन कर्मचारी संघ ने मनाई कर्मचारी नेता स्व. मदनमोहन शाही की 19वीं पुण्यतिथि

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
कर्मचारियों के हितैषी मदनमोहन शाही हमेशा कर्मचारियों की स्मृति में बने रहेंगें : राज्यमंत्री प्रहलाद भारती
*एक सशक्त संगठन की पहचान थे शाही, आज उनका स्मरण उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : राज्यमंत्री नरेन्द्र बिरथरे
*शिवपुरी में मप्र वन कर्मचारी संघ ने मनाई कर्मचारी नेता स्व.मदनमोहन शाही की 19वीं पुण्यतिथि, सेवा.40 कर्मचारियों को किया सम्मानित 
शिवपुरी। जब भी कोई संघर्षशील कर्मचारी नेता होता है तो वह अपने कार्यों से अपने पदचिह्न छोड़कर जाता है और उन पदचिह्नों पर चलने वाले कर्मचारी सदैव स्मरणी रहा करते है उन्हीं कर्मशीलों कर्मचारियों की पहचान बने थे स्व.मदनमोहन शाही जिन्होंने अपने कर्मचारियों के हितों में उनके हितैषी बनकर सदैव कर्मचारियों के लिए संघर्ष करते हुए कार्य किया और आज उनकी स्मृति को कर्मचारी उनकी पुण्यतिथि पर स्मृति में सहेजते भी है वह उनकी स्मृति में आयोजित इस वार्षिकोत्सव सम्मान समारोह से जान पड़ता है। उक्त विचार प्रकट किए राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने जो स्थानीय सैलिंग क्लब परिसर में मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित 35वीं पुण्यतिथि पर 19वां वार्षिक आयेाजन स्व.मदनमोहन शाही स्मृति सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अध्यक्षता के रूप में राज्यमंत्री नरेन्द्र बिरथरे भी मौजूद भी रहे जिन्होंने अपने संबोधन में एक सशक्त संगठन की पहचान के रूप में स्व.मदनमोहन शाही को निरूचित किया और उनका स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि इस वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम के माध्यम से दी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम भी मौजूद रहे जिन्होंने स्वयं अपने शासकीय सेवा के दौरान कार्यकाल की स्मृतियों को संजोया और कर्मचारियों की पीड़ा को भी बताया साथ ही आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हितों में अनेकों योजनाऐं संचालित की है और जो भी कर्मचारियों की समस्याऐं है वह भी समय रहते पूर्ण की जाएगी इसका आश्वासन भी उनके द्वारा दिया गया। यहां कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी भाजपा जिलाध्यक्ष को मप्र वन कर्मचारी संघ के द्वारा सौंपा गया। कार्यक्रम में वन विभाग से डी.के.पालीवाल मु.व.सं. वृत्त शिवपुरी, सी.एस. निनामा मु.व.सं. एवं संचालक मा.रा.उद्यान शिवपुरी-कूनो सिंह परियोजना, श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वनमण्डलाधिकारी सा.वन मण्डल शिवपुरी, वन परिक्षेत्राधिकारी गोपाल जाटव, संजय पाण्डेय प्रांताध्यक्ष म.प्र.वन कर्मचारी संघ, आमोद तिवारी महामंत्री वन कर्मचारी संघ भोपाल, प्रमोद भार्गव लेखक आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा स्व.मदनमोहन शाही के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल के द्वारा व्यक्त किया गया। 
40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया स्व.शाही स्मृति में सम्मान
मप्र वन कर्मचारी संघ के द्वारा विभिन्न शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए 40 कर्मचारियों को कर्मचारी नेता स्व.मदनमोहन शाही स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें वन मण्डल से सुरेन्द्र कुमार सोनी मानचित्रकार, दयाशंकर शर्मा, किशन कुमार स्वीपर, रमेश कुमार सोनी, बृजमोहन झा करैरा से लक्ष्मणप्रसाद जाटव, रामकुमार सिंह तोमर, वन मण्डल से एम.एस.श्रीवास्तव एसडीओ, घनश्याम सोनी, डिपो शिवपुरी से घनश्याम शर्मा, सत्तार खॉं, इरशाद खां,मा.रा.उ. से धीरेन्द्र कुमार सिरवैया, रामहेत शर्मा सतनबाड़ा, सीताराम गुर्जर सतनबाड़ा, बृजेश प्रधान सतनबाड़ा, मा.रा.उ.भगवान लाल रजक, अजीजबेग मिर्जा, गज्जूराम कोली, जमील खॉं, सी.एस.निमामा, करैरा से प्रेमनारायण यादव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पिछोर से नरेन्द्र सिंह चौहान, राजाभैया सिंह, रामशरण चतुर्वेदी, सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र कुमार पाराशर, जिला चिकित्सालय से प्रदीप कटारे, वन वृत्त रामकृष्ण केवट, पुलिस विभाग से गोकर्ण त्रिपाठी, शिक्षा विभाग से नारायण सिंह यादव, सहकारिता से हृदेश शर्मा, बिजली विभाग से धन्ना लाल यादव एवं वन विद्यालय से कोमल रजक शामिल रहे। इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के धर्म के अनुसार रामायण एवं कुरान आदि पुस्तकों के साथ माल्यार्पण कर पट्टिका पहनाकर सम्मान किया गया।
अन्य विभागों से आए जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ साथ मीडिया का भी सम्मान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129