Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: मेहंदी में बेस्ट मेहंदी आर्टिस्ट 2022 चुने गए शिवपुरी के युवा अजय शर्मा, मिला अवार्ड, मुंबई में आयोजित हुई थी मेकअप और मॉडलिंग प्रतियोगिता

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के होनहार युवा अजय शर्मा ने अपनी अदभुद कला के माध्यम से मुंबई में झंडा फहरा डाला है। अजय शर्मा नगर के शांतिनगर निवासी राकेश शर्मा के काबिल बेटे हैं। शहर के बचपन से ही कला के प्रति विशेष रुचि रखते हुए वे आज कला में इतने दक्ष हो चुके हैं की मेहंदी में हम इंसानों की तस्वीर को उतारने की महारत रखते हैं, वे ऐसी तस्वीर हाथों के हुनर से मेंहदी में उतारते हैं की वह एकदम सजीव लगती है। शिवपुरी की शान अजय ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी में आयोजित हुई मेकअप और मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें वे मेहंदी में बेस्ट मेहंदी आर्टिस्ट 2022 चुने गए और अवार्ड भी प्राप्त किया। ये अवॉर्ड उन्हे सेलिब्रिटी दीपिका सिंह ने दिया। वहां कलर्स टीवी सीरियल मोलकी की कलाकार अनुष्का शर्मा और तुषार कवाले भी शामिल थे। इस उपलब्धि के साथ अजय ने शिवपुरी जिले का नाम देश में रोशन कर दिया हैं। उन्हें धमाका टीम की तरफ से बहुत बहुत बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129