शिवपुरी। जिले में यातायात सप्ताह 22-08-2022 से 28-08-2022 तक पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मनाया गया। जिसमें जिले के समस्त थानों एवं यातायात थाने के द्वारा यातायात संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज दिनांक 30-08-2022 को यातायात सप्ताह का समापन पुलिस कम्युनिटी हॉल शिवपुरी में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय जिलाधीश श्री अक्षय कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सहदेव सिंह सर प्रिंसिपल आईबी थे। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश सिंह चंदेल सर द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया। यातायात सप्ताह के दौरान जिन बच्चों द्वारा चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, यातायात जागरूकता रैली में भाग लिया उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की जाकर उनका सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन भाषण में बताया गया कि हमें हादसों को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने भाषण में यातायात जागरूकता की संपूर्ण जानकारी दी गई एवं दुर्घटनाओं को कैसे रोका जाए इस संबंध में भी लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुड सेमेरिटन योजना पर भी लोगों को जागरूक किया। और बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी व्यक्ति को एक्सीडेंट होने के बाद उसे गोल्डन आवर में हॉस्पिटल पहुंचाता है तो शासन द्वारा उस व्यक्ति को ₹5000 का पुरस्कार भी दिया जाता है अतः एक्सीडेंट की घटना होने के बाद घायल को आवश्यक रूप से अस्पताल पहुंचाना सभी का कर्तव्य है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर केवी वर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन, तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक इंदोरिया, पवन जैन होटल पीएस, एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गब, रक्षित निरीक्षक श्री भारत सिंह यादव, यातायात प्रभारी श्री रणवीर सिंह यादव मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें