Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रदेश निकाय के आव्हान पर मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर शिवपुरी  को ज्ञापन दिया। आज दिनांक 26 अगस्त 2022 शुक्रवार को प्रांतीय निकाय के आव्हान पर मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य हर्षित ने कर्मचारियों की लंबित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर जिला शिवपुरी को ज्ञापन दिया गया तथा जिलाध्यक्ष शाक्य ने विनम्र आग्रह करते हुए अति शीघ्र हमारे कर्मचारी अधिकारी साथियों की उक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निराकरण करने की मांग की है।
प्रमुख मांगों में है पुरानी पेंशन बहाल की जाए रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए
ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य हर्षित जिला सचिव बृजेश शुक्ला कोलारस शिवपुरी ब्लॉक सचिव कल्पना शर्मा तहसील अध्यक्ष गिर्राज धाकड़  पीडब्ल्यूडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य चतुर्थ श्रेणी वेतन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्यक्ष भागवती जाटव कोली कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा संघ के अन्य पदाधिकारी सुमेरा जाटव अनवर खान देवेंद्र कुशवाहा मुकेश बर्मा श्री लाल जाटव आदि उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129