ये जारी हुआ आदेश
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड Madhya Pradesh Tourism Board
प्रति,
क्रमांक भोपाल,
7 क्विज - 22 / म.प्र. टू. बोर्ड / 2022 दिनांक 22/08/ 2022
समस्त जिला कलेक्टर, (मध्य प्रदेश) ।
जिला शिवपुरी
विषय :-पर्यटन क्विज-2022 की तिथि परिवर्तन के संबंध में।
उपरोक्त विषयान्तर्गत मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन क्विज-2022 की जिला स्तरीय आयोजन तिथि 24 /8 /2022 निर्धारित की गई है। दिनांक 20/8/2022 से लगातार बारिश होने के कारण अधिकांशः क्विज मास्टर एवं क्विज नोडल अधिकारियों द्वारा व्हाटअप ग्रुप पर एवं दूरभाष पर उनके जिलों की बारिश को लेकर स्थिति से अवगत कराया जाकर क्विज आयोजन की तिथि परिवर्तन का अनुरोध किया गया है।
उक्त विषयक मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अत्याधिक बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति एवं जिला क्विज मास्टर एवं क्विज नोडल अधिकारियों के अनुरोध को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर क्विज आयोजन की तिथि परिवर्तित की जाकर 10/9/2022 (शुक्रवार) को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया जाता है।
उक्त विषयक दिनांक 20/8/2022 को क्विज मास्टर कार्यशाला के दौरान समस्त जिला क्विज मास्टर्स को प्रदान की गई गोपनीय सामग्री ( प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका) को समिति द्वारा गोपनीयता एवं सावधानी से सम्भाल कर रखने हेतु तथा समस्त जिलों में क्विज आयोजन की नवीन तिथि 10/9/2022 की जानकारी समस्त छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा पंजीयन फार्म में उपलब्ध कराये गये दूरभाष पर आवश्यक रूप से अवगत कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि पंजीयन अनुसार प्रतिभागी भाग ले सके। प्रबंध संचालक महोदय द्वारा अनुमोदित
(विवेक श्रोत्रिय)

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें