Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: अटल सागर डेम के सभी गेट बंद, जल स्तर 345.20 मीटर, 346.25 मीटर में होता है फुल

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri। संभाग के तीन जिलों शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया की फसलों और लोगों के लिए जीवन दायिनी अटल सागर मड़ीखेड़ा डेम के आज सभी गेट बन्द कर दिए गए हैं। आसमान पर बादलों के छाए रहने के बीच सिंध नदी में पानी कम आने से यह निर्णय लिया गया। कल आखरी वक्त दो गेट ही खुले रह गए थे। उनको भी अब बंद कर दिया गया हैं। बता दें की 346.25 मीटर में टोटल भर जाने वाले इस बड़े डेम का आज सुबह जल स्तर 345.20 मीटर दर्ज किया गया। 
ये स्थिति हुई दर्ज़
सिंध परियोजना
अटल सागर मडीखेड़ा बांध शिवपुरी (एमपी)
दिनांक - 25/08/2022
समय:- सुबह 6.00 बजे
डब्ल्यूएल - 345.20 मीटर।
एफआरएल - 346.25 एम।
एलसी 762.29/834.83 एमक्यूएम (91.31%)
गेट की स्थिति:
सभी गेट बंद
समय:- रात 09 बजे। (24/08/22)
वर्तमान प्रवाह 425 क्यूमेक्स

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129