
धमाका बड़ी खबर: जिला कांग्रेस कल 5 अगस्त को प्रदर्शन कर देगी गिरफ्तारी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, दलित अत्याचार, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार के खिलाफ
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले का कांग्रेस जनों से 5 अगस्त को बड़ी संख्या में गांधी सेवाश्रम पर पहुंचने की अपील की हैं। कांग्रेस नेता चंद्रकांत शर्मा ने बताया की जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सूचित किया गया है की कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कार्यक्रम अंतर्गत जिला शिवपुरी मुख्यालय पर जिला कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, दलित वर्ग पर अत्याचार, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर सामूहिक गिरफ्तारी देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन शुक्रवार 05-08-2022 को सुबह 10:20 बजे गांधी आश्रम पर किया जायेगा जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों से एकत्रित होने की अपील की गई हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें