Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: भारतीय सेना में अग्निवीर (महिला सेना पुलिस) भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 सितम्बर तक

रविवार, 28 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 28 अगस्त 2022/ अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर स्थित जोनल भर्ती कार्यालय (एम.पी. और सी.जी.) जबलपुर द्वारा 19 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक जबलपुर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों की महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर महिला सेना पुलिस (जनरल ड्यूटी) की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा हैं।
जबलपुर स्थित सेना के जोनल भर्ती कार्यालय (एम.पी. और सी.जी.) जबलपुर के भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर महिला सेना पुलिस (जनरल ड्यूटी) भर्ती योजना का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जा चुका है और 07 सितम्बर 2022 शाम 05 बजे तक खुला रहेगा।
03 अक्टूबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक अग्निवीर (महिला सेना पुलिस) योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे तथा स्थान प्रवेश पत्र में सूचित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकारिक  वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129