शिवपुरी। 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन दिवस और आदिवासी दिवस पर कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है जो प्रातः 10 बजे गांधी आश्रम से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गांधी आश्रम पर समाप्त होगी तिरंगा यात्रा मै राष्ट्र भक्ति के गीत और भजन गाते हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर चलेंगे राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जावेगी। यात्रा मै कांग्रेस के जिला, शहर, मोर्चो, संगठनों के पदाधिकारी विभिन्न कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक गण, नगर पालिका पार्षद, पूर्व पार्षद, युवक कांग्रेस, एन. एस. यू. आई, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता पदाधिकारी समस्त सक्रिय कांग्रेस सदस्य भाग लेंगे!9-8-22 को गांधी आश्रम मैं यात्रा प्रारंभ से पूर्व राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि दी जावेगी। समस्त कांग्रेसी साथी सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी महासचिव चंद्रकांत शर्मा "मामा" ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें