Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: जेसीआई डायनेमिक संस्था ने निकाली तिरंगा यात्रा, कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद

रविवार, 7 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पीएम नरेंद्र मोदी के 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनेमिक संस्था ने रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे के साथ संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल, सचिव श्रीमती अनु मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन, उपाध्यक्ष मीना दुबे, ज्योति त्रिवेदी, कविता अरोरा, मंजू शाक्य, स्वाति गिल एवं अंशु शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रही। जिनके द्वारा सर्वप्रथम तात्याटोपे समाधि स्थल पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रंगोली सजाई गई। साथ ही यहां कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल आदि ने मिलकर जेसीआई डायनेमिक संस्था द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होकर संस्था के इस कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129