Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: सुभाषपुरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकली

शनिवार, 13 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सुभाषपुरा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन शनिवार को किया गया। सेवानिवृत्त डीएसपी एवं बाबा फ्यूल पेट्रोल पंप के संचालक गणेश प्रसाद शर्मा,एवम युबा,मोर्चा बीजेपी जिला मंत्री विवेक उपाध्याय तत्वावधान में घर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज ग्राम सुभाषपुरा, नाड़, इंदरगढ़, धोलागढ़ फाटक तक उमड़े जन सैलाव  विशाल द्वारा तिरंगायात्रा निकाली गई जिसमे उत्साह उमंग साथ  तीनो गांवों की युवा टोलियो तथा उत्साही ग्रामीण जनों के गगन भेदी राष्ट्रीय भाव के नारे आकर्षक के केंद्र रहे इसके अतिरिक्त ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जगह जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।



तो दूसरी ओर अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास इंदरगढ़ की छात्राओं ने यात्रा का स्वागत कतार में खड़े हो लयबद्ध तालियों से स्वागत किया  इस तिरंगा यात्रा में पुलिस महकमे ,शिक्षको ,एवम अन्य कर्मचारियों की सहभागिता होकर शिवकुमार धाकड़,मंडल अध्यक्ष बीजेपी,कालीचरण शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ,वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता जयप्रकाश चौधरी,पिट्टू मोगिया धोलागड़,सुरेश कुशवाह,रमेश धाकड़ एवम अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता प्रशंसनीय रही।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129