Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका गिरफ्तार

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।
कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ देशभर में हल्लाबोल है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। इस इलाके में धारा 144 लागू है।
राहुल गांधी ने कहा, सभी सांसद महंगाई के मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारा काम जनता के मुद्दों को उठाने का है। कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है  कुछ के साथ मारपीट भी हुई। 
राहुल बोले, लड़ाई एक राजनीतिक पार्टी से नहीं
राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं।
चिदंबरम ने कहा लोगों की आवाज उठा रहे
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, यह विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। महंगाई ने सभी पर असर डाला है। राजनीतिक पार्टी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि लोगों की आवाज को उठाएं, इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129