शिवपुरी। अग्रवाल महिला समिति का हरियाली तीज महोत्सव मेला महिला उपाध्यक्ष निशा गुप्ता, महिला महामंत्री तनुजा गर्ग, महिला सहमंत्री रेणु अग्रवाल, महिला प्राचार मंत्री दीपा बंसल ने आयोजित किया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु कुमार गुप्ता अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा की हरियाली तीज मेला महिलाओं के मेलजोल को बढ़ाता है और इस मेले के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कपड़ों, फैंसी आभूषण, विभिन्न प्रकार के गेम एवं चाट व्यंजनों के स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए जाते हैं। मेले में महिलाओं के लिए मंच पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन विशेष रूप से रखा गया जिसमें प्रथम स्थान गरिमा गुप्ता, द्वितीय स्थान पूजा मंगल एवं तृतीय स्थान सरोज जैन को मिला। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात महिलाओं एवं युवतियों ने हाउजी गेम खेला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं लॉटरी में लकी कूपन ड्रॉ निकाला गया जिसमें 15 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष श्री विष्णु कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, सहमंत्री मंत्री हिमांशु अग्रवाल, मथुरा प्रसाद गुप्ता, प्रचार मंत्री गौरव गोयल, महिला उपाध्यक्ष निशा गुप्ता, महिला महामंत्री तनुजा गर्ग, महिला सहमंत्री रेणु अग्रवाल, महिला प्रचार मंत्री दीपा बंसल एवं अन्य पदाधिकारी के अलावा अधिक संख्या में महिलाएं जिनमें साधना गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, अंजू गोयल, शिल्पी अग्रवाल, उषा गुप्ता, ऊषा मंगल, संगीता जैन, रेणु सिंघल, रीना जैन, अनुराधा बंसल, मधु जैन आदि महिलाएँ उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया। निशा गुप्ता, तनुजा गर्ग रेणु अग्रवाल दीपा बंलस ने किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना जैन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें