Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: कपड़ा व्यापार संघ ने किया नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा का स्वागत, मातृशक्ति रही आगे, बाजार की प्रमुख डिमांड भी रखी सामने

सोमवार, 22 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के नक्षत्र गार्डन में कपड़ा व्यापार संघ द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री गायत्री शर्मा जी का माल्यार्पण एवं शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। उक्त सम्मान महिला मंडल द्वारा श्रीमती श्रद्धा राजीव निगोती श्रीमती मानसी उमेश अग्रवाल श्रीमती आसना दीपक हरियाणवी श्रीमती निकिता विनोद गुप्ता द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कपड़ा व्यापार संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने  नगर पालिकाअध्यक्ष  गायत्री शर्मा का स्वागत शॉल एवं श्रीफल देकर किया। पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजीव निगोती उपाध्यक्ष सोनू सचिव दीपू हरियाणवी कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं सेवा प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित थे। कार्यकारिणी में मुख्य रूप से यशवंत जैन केके गुप्ता विवेक मंगल विवेक अग्रवाल पुनीतभसीन राजू हरियाणी, विवेक पाठक, अजय सांखला, बंटी भसीन, गौरव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
नपाध्यक्ष ने वरिष्ठ जनों का अपने हाथों से किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राजीव निगोती ने नगर पालिका अध्यक्षको वरिष्ठ जनों के सम्मान के लिए आमंत्रित किया। सुश्री अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा वरिष्ठ जन श्री घनश्याम भसीन श्री विजय जैन एवं श्री राम स्वरूप गुप्ता का शाल श्रीफल ओर माल्यार्पण से सम्मान किया गया।उक्त कार्यक्रम में बच्चों का डांस कंपटीशन भी कराया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें सिद्धि गुप्ता को प्रथम पुरस्कार आध्या मित्तल द्वितीय एवं अंशिका कोहली को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
तान्या हरियानी वंशिका मित्तल अगम भाटिया सीरत भाटिया इशिता गोयल को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया साथ ही कपड़ा व्यापार संघ द्वारा सामाजिक उद्देश्य हेतु सचिव
दीपू हरियाणवी द्वारा अध्यक्ष श्री गायत्री शर्मा को शहर की स्वच्छता एवं साफ सफाई और शिवपुरी को भव्य बनाने के लिए एक ज्ञापन दिया गया।
प्रमुख बाजारों में बनें टॉयलेट
इसमें मुख्य रूप से प्रगति बाजार की आम सड़क, गांधी चौक व टेकरी पर सार्वजनिक टॉयलेटों के नए सिरे से निर्माण की बात रखी गई ताकि आमजन एवं महिलाओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े और उन्हें शहर में सुविधाजनक माहौल मिले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को लिए आकर्षक गेम एवं क्विज प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी महिलाओं बच्चे एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीत का भी अंताक्षरी प्रोग्राम रखा गया जिसमें सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आजादी की 75बी भी वर्षगांठ पर अपने देश को नमन किया अपने देश को याद किया और देशभक्ति गीत गाए।
नपाध्यक्ष गायत्री ने कहा हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी
 कार्यक्रम के दौरान सुश्री गायत्री शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह हर समय हर वक्त अपनी बहिनों, भाइयों के साथ खड़ी हुई है और किसी भी गली चौराहे पर जब उनकी जरूरत हो वह हाजिर रहेंगी। उनकी परेशानी में साथ रहेंगी। यह उनका पक्का वादा है शहर के विकास में वह अपने वादों पर खरी उतरेंगी कपड़ा व्यापार संघ के स्वागत करने पर वह अभिभूत हुई और कहा कि मैं आप लोगों से यह वादा कर रही हूं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं
सदस्यों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजीव निगोती द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129