Responsive Ad Slot

Latest

latest

चाचौड़ा, कुंभराज सहित गुना जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

सोमवार, 15 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। जिला स्तरीय आयोजन गुना के लाल परेड मैदान में हुआ। जबकि चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज आदि में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इधर गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बारिश के कारण समारोह जल्दी समाप्त हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसमे उन्होंने बताया कि प्रदेश में 98 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है। बूस्टर डोज के लिए महाअभियान चलाये जा रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। लड़की लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 42 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। उन्हें अब तक 231 करोड की सहायता दी जा चुकी है। 
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड मैदान में शुरू हुआ। भारी बारिश के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिले के प्रभारी मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के संदेश का वाचन किया। तेज और लगातार बारिश के कारण कार्यक्रम को छोटा करना पड़ा है।
इससे पहले कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए ने कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। SP पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडावंदन किया। जिले के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिलेभर में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किये गए, तेज बारिश के बावजूद भी मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
चाचौड़ा की नगर परिषद में फहराया ध्वज
इधर चाचौड़ा की नगर परिषद में भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सीएमओ पूरन सिंह कुशवाह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। नप अध्यक्ष सुनीता नातानी, उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा सहित अन्य पार्षद एवम नपा कर्मी मौजूद रहे। 
कुंभराज नप में फहराया तिरंगा
कुंभराज की नगर परिषद में भी ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर सीएमओ पूरन सिंह कुशवाह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। नप अध्यक्ष श्रीमती शारदा साहू, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह मीना सहित अन्य पार्षद एवम नपा कर्मी मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129