खनियांधाना। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एवं स्वतंत्र दिवस सप्ताह के दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान एवं जागरूकता हेतु आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा का आज खनियाधाना एवं बामोर कला पुलिस के साथ ब्लॉक पत्रकार संघ ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पुरोहित खनियाधाना एवं बामोर के पत्रकारों के साथ आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पुरोहित ने कहा की सभी नगरवासियो को अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस महोत्सव को सफल बनाना है यह तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी उन मुख्य मार्गों पर नगर वासियों द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया खनियाधाना में थाना प्रभारी तिमेश छारी ने इस यात्रा का आयोजन किया वहीं दूसरी ओर बामोर कला में बामोर कला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई द्वारा इस तिरंगायात्रा का आयोजन किया गया था इस यात्रा में पुलिस बल के साथ साथ आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें