Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन कर निकाला मार्च, जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक गणेश गौतम सहित सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में आज जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन कर मार्च निकाला गया। बाद में गिरफ्तारियां दी। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, दलितों पर हो रहे अत्याचार और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गांधी आश्रम से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत् धरना एवं प्रदर्शन किया गया। आज दिनांक 05/08/2022, शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम गांधी आश्रम से राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि करने के पश्चात शहर के माधव चौक, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होकर शिवपुरी थाना कोतवाली जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान नारे लगाते हुये सैंकड़ों कार्यकर्ता युवा बेरोजगार और शहर की आम जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस कोतवाली शिवपुरी पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी गिरफ्तारियां दी और गिरफ्तारी के पश्चात तहसीलदार शिवपुरी द्वारा मुचलकों पर दो घंटे बाद कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक गणेश गौतम, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सेवादल अध्यक्ष हरीश खटीक, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह फौजी, तकनीकी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष अखिल विष्णु शर्मा, नगरीय निकाय प्रकोष्ट के अध्यक्ष साजिद विद्यार्थी, बूथ प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह कुशवाह, महासचिव वीरेन्द्र खटीक, आजाद खांन, चंद्रकांत शर्मा, राजकुमार बंसल, जिला सचिव दुर्गेश धाकड़, पुरुषोत्तम शर्मा, अमृतलाल चौधरी, नगर पालिका शिवपुरी के निर्वाचित पार्षद संजय गुप्ता, श्रीमती मोनिका सौरभ सरैया, श्रीमती गौमती अशोक खन्ना, कमलकिशन शाक्य, मख्खन आदिवासी, वाइसराम धाकड़, आरिफ अलीन खांन, महेश गुर्जर, श्रीमती शशि आशीष शर्मा, ललित सेन, युवा सेवादल शिवांश जैमिनी, कपिल सेन शहर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष, सुरेश कुशवाह सेवादल जिला उपाध्यक्ष, हबीब खांन मंडलम अध्यक्ष नरवर, डी.पी श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष करेरा, नरेन्द्र परमार शहर अध्यक्ष करेरा, भावना आहिरवार महिला सेवादल अध्यक्ष करेरा, पृथ्वी यादव पार्षद करेरा, मनोज जाटव पार्षद करेरा, मोहसिन खांन सूचना का अधिकार प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष, आशीष धाकड़ पूर्व पार्षद, मनीष चंदोरिया, मुकेश उदैया, बलवीर सिंह लोधी, विजय बाथम, धर्मेन्द्र खटीक, रघुराज सिंह, ओम प्रकाश शर्मा जोली, छोटे खांन, बृजेन्द्र सिंह चौहान आई. टी सेल जिला अध्यक्ष, बृजगौतम, राजकुमार शर्मा, कृष्णा रावत, भूपेन्द्र सिकरवार, वीरेन्द्र कुशवाह, रीतेश जैन, नलिन पंडित, खेमराज लोधी करेरा सेवादल अध्यक्ष, कल्लू खांन, नरेन्द्र शर्मा सहित सैंकड़ों वरिष्ट एवं युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129