* हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस
Shivpuri. शिवपुरी। जिले में 76 वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर परकलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर किया गया।
76वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा भी उपस्थित रहीं।
निकला आकर्षक मार्चपास्ट
संयुक्त परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, 18वीं वाहिनी एसएएफ,एनसीसी वन विभाग ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। इस मार्चपास्ट में सशस्त्र बल में मध्य प्रदेश पुलिस महिला को प्रथम, एसएएफ को द्वितीय और मध्य प्रदेश पुलिस पुरुष को तृतीय स्थान प्राप्तहुआ। मुख्य अतिथि द्वारा इन्हें शील्ड प्रदान की गई। परेड प्रदर्शन में ने निशस्त्र बल में वन विभाग कोप्रथम, हेड कांस्टेबल पुलिस द्वितीय, और एनसीसी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय पुरानी शिवपुरी को प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट उ माविद्यालय को द्वितीय और शासकीय कन्या उ मा विद्यालय कोर्ट रोड को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में इन्हें शील्ड प्रदान की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए प्रमाण-पत्र
विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इसमें प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अलावा सामाजिक संस्था और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टप्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें