
धमाका: सहायक उप निरीक्षक राजवीर सिंह कुशवाह हुए सेवानिवृत, एएसपी प्रवीन भूरिया ने शॉल, श्रीफल, प्रमाणपत्र प्रदान कर दी विदाई
शिवपुरी। जिला पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक राजवीर सिंह कुशवाह 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए। सतनवाडा थाने पर पदस्थ रहते उन्होंने पुलिस सेवा से विदाई ली। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कुशवाह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इधर एसपी कार्यालय में मृदुभाषी, मिलनसार और कर्तव्य के पार्टी सजग रहने वाले राजवीर को सेवानिवृति पर जिले के उप पुलिस कप्तान प्रवीन भूरिया ने शॉल, श्रीफल प्रदान किया साथ ही प्रमाणपत्र भी दिया।इस मौके पर एएसपी भूरिया ने इस मौके पर कहा की पुलिस की सेवा कठिन कार्य है, हमें रात दिन बिना रुके काम करना पड़ता है साथ ही कर्तव्य के प्रति सजग रहकर काम करना होता है। देश भक्ति जनसेवा के मूल मंत्र को जीवन में आत्मसात करके प्रत्येक पुलिस कर्मी अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास करता हैं। उन्होंने कहा की राजवीर के बारे में इस जिले में आने के बाद जितना जाना ये एक अच्छे इंसान हैं, और लंबी सेवा अवधि के बाद सेवानिवृति पर हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बता दें की राजवीर ने 8 अप्रैल 1981 को पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। इस दौरान यातायात से लेकर विभिन्न स्तर पर पदस्थ रहते सदैव अच्छा करने का प्रयास किया हैं। सेवानिवृति के मौके पर आरआई भारत सिंह भी मोजूद थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें