Responsive Ad Slot

Latest

latest

क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह ने लगाई जन चौपाल

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
जन चौपाल के माध्यम से मंडी प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग में जनसमूह की सुनी समस्याएं और किए
निराकरण
जनप्रतिनिधियों को समझाइश दी और कहा की अपने कार्य ईमानदारी से करें
अन्य पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की कई लोगों ने ली सदस्यता
बामौरकलां। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री के पी सिंह ककका जू ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज कस्बे के उप मंडी प्रांगण में जन चौपाल लगाकर समस्या सुनी और निराकरण किया।  सैकड़ों की संख्या में उपस्थित क्षेत्र की अनेकों पंचायतों से आये सरपंच, उप सरपंच, सचिव व सहायक सचिव तथा जनपद पंचायत के अनेकों जनपद सदस्य को पहले जितने पर बधाई दी। फिर  स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप सभी पूर्ण ईमानदारी से कार्य करें और अपनी पंचायतों और जनपद क्षेत्रों का विकास करें। जनता ने आप सभी को विकास के लिए चयनित किया है। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री की स्पष्ट नीति से विगत पच्चीस साल से जनता का विश्वास हासिल है। इस मौके पर लोगों ने कहा की आपसी विवाद रजामंदी और प्रशासनिक कार्य सहजता से हो जाते हैं। विधायक जी का नाम व काम दोनों बोलते हैं। विगत तीस वर्षो से सभी को साथ लेकर चलते हैं जिस कारण वे सर्व प्रिय हैं। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष पति अरविंद लोधी, जनपद उपाध्यक्ष संजू महाराज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह जूदेव, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी से मोहन गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस खनियाधाना से वसीम खान, ब्लॉक कांग्रेस बामोर कला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष किस्सू महाराज, भरत कुशवाह एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129