शिवपुरी। नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने देवीलाल राठौर निवासी गांधीनगर कॉलोनी शिवपुरी को नमो नमो भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वर्तमान में देवीलाल राठौर अखिल भारतीय राठौर महासभा के महामंत्री भी हैं। अब उन्हें नमो नमो मोर्चा भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी दयानंद जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री व म. प्र. अध्यक्ष कोमल सिंह नरवरिया, नमो नमो मोर्चा (ओ.वी.सी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राठौर ( गुना वाले) उज्जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मोर्चा भारत (ओबीसी) गोवर्धन लाल राठौर उज्जैन राष्ट्रीय/अध्यक्ष (आई.टी.सेल), संजय राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, संसार चन्द्र करोतरा राष्ट्रीय समन्वयक, डॉ. आशीष गुप्ता राष्ट्रीय मुख्य विधि सलाहकार विक्रांत बाघमारे, राष्ट्रीय महिला मुख्य समन्वयक मीना बुडाला मुंबई, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, दत्तात्रय बाघमारे, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार, कमलेश चन्द्र एडवोकेट राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष सुनील शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश पत्रकार प्रदेश युवा अध्यक्ष अमन सिंह राठौर व दीपक वर्मा नगर महामंत्री इन्दौर एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश, जिला तथा नगर के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें