शिवपुरी। नगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों की जागरूकता देखते ही बन रही हैं, तरह तरह से लोग इस अभियान से जुड़ते जा रहे और एक दूसरे को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर के ख्यातीनाम व्यवसाई समीर गांधी के शहर से कुछ दूर स्थित होटल वेदा पर एक किटी का आयोजन समाजसेवी कल्पना गांधी एवम शिल्पा सिंह माटा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। साथ ही सभी को तिरंगा वितरण भी किया गया। इस नवाचार के माध्यम से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सकेगी। आइए हम सब भी मिलकर फहराए तिरंगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें