Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: क्रीड़ा भारती ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर खेल प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। क्रीड़ा भारती ने राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाए जाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। सभी जानते है कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस है। इसी क्रम में आज क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत जिला शिवपुरी की टीम ने जिले भर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर ने बताया कि शिवपुरी जिले को कराटे के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलवाने वाले कराटे प्रशिक्षक श्री हितेंद्र सिंह डान्डे को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर मेजर ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त शिवपुरी जिले के युवा हॉकी खेल प्रशिक्षक राहुल सिंह नरवरिया को भी शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। फिजिकल ग्राउंड में आयोजित की गई कराटे प्रतियोगिता में नविता शेजवार ने प्रथम, रिद्धिमा डांडे ने द्वितीय अनन्या श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री परमजीत सिंह रावत, विशेष अतिथि श्री महेंद्र सिंह तोमर जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग, जगदीश चंद्र मकवाना प्राचार्य फिजिकल कॉलेज शिवपुरी, क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक श्री मनोज गुप्ता, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा, विकासखंड शिवपुरी अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर, संरक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्री निखिल श्रीवास्तव, युवा प्रमुख श्री जतिन सिंह ठाकुर, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख हितेंद्रसिंह डान्डे, श्री अंगद सिंह तोमर बीआरसी शिवपुरी, श्री जेपी शर्मा, श्री बसंत शर्मा, श्री शरद निगम, श्री अनिल प्रताप सिंह चौहान, श्री राम कुमार नामदेव श्री महेश श्रीवास्तव शिवपुरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शशिभूषण गौड क्रीड़ा भारती के दायित्व वान कार्यकर्ता नीरज गोयल शिव मार्बल हाउस सुरेंद्र सिंह भदोरिया दीपक भार्गव साहिल मित्तल देशराज यादव राहुल गुर्जर रविंद्र सिंह रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129