Shivpuri शिवपुरी। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मंगलम संस्था द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।इस यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता सुनिश्चित करना था। इस तिरंगा यात्रा में मंगलम संस्था के सदस्यगण, पदाधिकारी, समाजसेवी, वृद्धजन, छात्र और युवा शामिल हुए। इस यात्रा की खासियत यह रही कि यात्रा जब राजेश्वरी रोड तक पहुंची तब तक तेज बारिश आरंभ हो गई लेकिन यात्रा के अंतिम पड़ाव स्थल तक सभी यात्रीगण हाथों में तिरंगा थामे बरसते पानी में ही वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष के साथ तात्या टोपे की समाधि तक पहुंचे ।वहां तेज बारिश में भी राष्ट्रगान के साथ इस यात्रा का समापन हुआ । इससे पूर्व वंदे मातरम की जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा मंगलम संस्था के कार्यालय पोलो ग्राउंड के सामने से प्रारंभ हुई और इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई तात्या समाधि तक पहुँची।कई स्थानों पर यात्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा मंगलम कार्यालय से प्रारंभ होने के बाद शहर के कोर्ट और अस्पताल चौराहा, माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा चौराहा से होती हुई तात्या टोपे प्रतिमा स्थल पर पहुंची और यहां पर वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रगान गाया गया।इस दौरान मंगलम संस्था के पदाधिकारियों ने सभी शिवपुरी वासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाएं। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र और युवाजन, समाजसेवी भी शामिल हुए। रैली में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे और वंदे मातरम सहित देशभक्ति के तराने गाय गए। यात्रा में मुख्य रूप से मंगलम अध्यक्ष राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह कोषाध्यक्ष दीपक गोयल हरिओम अग्रवाल विष्णु सोनी हरवीर सिंह रघुवंशी राजेश बिहारी पाठक डॉक्टर अजय खेमरिया राजीव श्रीवास्तव एसकेएस चौहान नीरज अग्रवाल अमित खंडेलवाल डॉ रामनिवास शर्मा प्रमोद भार्गव डॉक्टर एमडी गुप्ता, डॉ निसार अहमद, हरिओम नरवरिया रंजीत गुप्ता राधेश्याम गुप्ता डॉ रामकुमार शिवहरे, सर्वेश अरोरा, बंटू जैन, नन्दकिशोर राठी अशोक कोचेटा, रामवीर शर्मा, प्रशांत शर्मा राजेंद्र शर्मा, विनय चंद्र झा, अभिषेक शर्मा विकास शर्मा, शहजाद खान, अरविंद जैन तरुण सिंह, मनीष राठौर, सौरभ भार्गव, हिम्मत सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें