Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: यातायात सप्ताह, उमा विद्यालय बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, वंशिका तोमर ने शानदार पेंटिंग कर पाया पहला स्थान

शनिवार, 27 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri। यातायात शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने हेतु यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा निरंतर यातायात जागरूकता संबंधी कार्यक्रम शहर में किए जा रहे हैं। जिसके चलते आज शनिवार को यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा यातायात सप्ताह के छठवें दिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल शिवपुरी में जाकर बच्चों से यातायात शिक्षा हेतु चित्रकला का आयोजन किया गया। जिसमें 36 बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता संबंधित चित्रकला में भाग लिया।
जिसमें 3 बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार यातायात पुलिस द्वारा शील्ड, पेन देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि तीनों पुरस्कार हमारी बच्चियों ने जीते।
1. वंशिका तोमर कक्षा 10- प्रथम पुरस्कार
2. तृप्ति कुशवाह कक्षा 11- द्वितीय पुरस्कार
3. लावण्या चौरसिया कक्षा - 9 तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी श्री रणवीर सिंह यादव, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल के प्राचार्य श्री पवन उपाध्याय एवं मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री दिनेश पाल जी ने किया, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष एवं यातायात थाने का स्टाफ मौजूद था। स्कूल संचालिका बिंदु छिब्बर ने विजताओ को बधाई देते हुए कहा की यातायात सप्ताह में सभी विद्यार्थियों को सड़क पर नियम से वाहन चलाने की शपथ लेनी चाहिए। यातायात सप्ताह का तभी सही हल निकलेगा। 








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129