शिवपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ मनाने हर कोई आतुर है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सारा देश आजादी का जश्न मना रहा है। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा फहराया जाने लगा है।इसी क्रम में नगर के ख्याति होम्योपेथ डॉक्टर एवम दून स्कूल के संचालक डॉक्टर संजय शर्मा ने अपने सोनचिरैया होटल के पास स्थित निवास पर तिरंगा फहराया। नीले आसमान का सुंदर नजारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ मन को मोह रहा है। डॉक्टर शर्मा ने कहा, तो आइए हम सभी आजादी का जश्न मनाएं मिलकर तिरंगा फहराएं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें