शिवपुरी। जिला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता दिनांक 10.09.2022 को नगर के ख्यातिनाम गीता पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही हैं जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। दिनांक 10.09.2022 शनिवार को "गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी" में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये क्विज प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शिवांगी अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर एवं सचिव जिला पुरात्तव पर्यटन एवं संस्कृति परिषद
शिवपुरी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्र एवं छात्राओं के मध्य इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इसमें हाई स्कूल एवं हाई से. में अध्यनरत विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का दल रहेगा। प्रतिभागियों के चयन करने का अधिकार संबंधित विद्यालय के प्राचार्य / प्रबंधन का रहेगा। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पंजीयन कार्य दिनांक 10.09.2022 को प्रातः 08-00 बजे से 9-30 बजे तक एवं जिला स्तर लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक (2घंटे) होगी। दोपहर भोजन के पश्चात मूल्यांकन का कार्य 12 बजे से 2:30 बजे तक किया जायेगा। लिखित परीक्षा परिणाम आने के पश्चात प्रथम 06 टीम के मध्य मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक किया जावेगा। प्रथम 03 टीम के विजेताओं को म.प्र.टू. बोर्ड द्वारा पुरुस्कार स्वरूप टूर पैकेज प्रदान किया जायेगा। पुरुस्कार वितरण सांय 4:30 से 5:30 तक किया जावेगा।
नोडल अधिकारी जिला पुरात्तव पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी ने बताया की प्रतियोगिता के संबंध में श्री सौरभ गौड सहायक नोडल अधिकारी डी.ए.टी.सी.सी. शिवपुरी (मो. 9425136251), क्विज मास्टर राकेश कुलश्रेष्ठ व्याख्याता (मो. 9893886324) से संपर्क किया जा सकता है। बता दें की इसके पहले जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24.08.2022 को पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में किया जाना था लेकिन अपरिहार्य कारण से तिथि एवम स्थान परिवर्तित कर अब 10 को आयोजन हो रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें